शुक्रवार, 17 फ़रवरी 2012

लक्ष्‍मी पाने के अचूक नुस्‍खे

लक्ष्‍मी पाने के अचूक नुस्‍खे  
 
 
 
 
लक्ष्‍मी किसे प्‍यारी नहीं। इसे पाने को हर कोई बेताब रहता है। हर कोई प्रयास करता है लेकिन कुछ ही ऐसे होते हैं जिन पर देवी की कृपा होती है। हमारे तंत्र शास्‍त्र में कई ऐसे नुस्‍खे दिए गए हैं जो लक्ष्‍मी के आगमन को सुगम बनाते हैं।
 
 
 
रात की गणना
 
 
धन कमाने के लिए पहले धन के बारे में विचार करना जरूरी है। बहुत से लोग धन के बारे में स्‍पष्‍ट विचार नहीं रखते और धन पाने की रुचि से अधिक लालसा विचारों पर हावी रहती है। ऐसे लोगों को साइकोसोमेटिक उपचार बताया जाता है। यह बहुत आसान और कारगर है। रात को सोते समय नींद आने तक नोट गिनना। यह सुनने में एक बारगी हास्‍यास्‍पद लग सकता है लेकिन बहुत से धनहीनों ने इसे किया वे भले ही धनपति नहीं बन पाएं हों लेकिन धन के मामले में आत्‍मनिर्भर तो हुए ही हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: